एक ही व्यक्ति, मनमाड — नाशिक जिला. कोड मैं लिखता हूँ, फोन मैं उठाता हूँ, और कुछ गलत हुआ तो जिम्मेदारी भी मेरी.
महाराष्ट्र के लाखों छोटे व्यवसाय — दुकानें, क्लिनिक, सैलून, coaching class, builder — रोज़ का कारोबार WhatsApp पर करते हैं. ग्राहक रात ११ बजे "कीमत क्या है?" पूछता है, और जवाब सुबह मिलता है. तब तक वह कहीं और जा चुका होता है.
इसका हल देने वाला software पहले से मौजूद है. पर वह लगभग पूरा अंग्रेज़ी में है — पंजीकरण अंग्रेज़ी में, settings अंग्रेज़ी में, और AI ग्राहक से बात भी अंग्रेज़ी या हिंदी में करता है. मराठी बोलने वाले दुकानदार के लिए वही अड़चन बन जाती है. इसलिए हमने ऐसे products बनाना शुरू किया जिनकी डिफ़ॉल्ट भाषा मराठी है — बाद में जोड़ी गई नहीं, पहले दिन से.
हम छोटे हैं. यानी २४×७ call-centre नहीं, और छुट्टी के दिन जवाब देर से आ सकता है. आपको बड़ी कंपनी चाहिए तो यह आपके लिए नहीं है — और यह पहले ही बता देना ठीक लगता है. पर जो है वह सच है: बात करने वाला व्यक्ति वही रहता है, और वह जवाब देता है.