मुख्य पृष्ठ › About
About

dbascale कौन है?

भारतीय व्यवसायों के लिए, उनकी अपनी भाषा में चलने वाले AI products बनाने वाला एक छोटा studio. नाशिक से — Udyam-पंजीकृत, असली और जवाबदेह.

हम क्या करते हैं

ज़्यादातर business software अंग्रेज़ी में होता है और उसे इस्तेमाल करने वाला व्यक्ति अपनी भाषा में सोचता है. यही फ़ासला रोज़ किसी का समय, ग्राहक या पैसा खा जाता है. dbascale उसी खाई को पाटने की कोशिश करता है — हम ऐसे AI products बनाते हैं जो लोगों से उनकी अपनी भाषा में बात करते हैं.

हम agency नहीं हैं. हर ग्राहक के लिए अलग software बनाकर नहीं देते. हम गिने-चुने products बनाते हैं, उन्हें ठीक से चलाते हैं, और उनकी कीमत खुले में लिखते हैं.

कानूनी नाम
DBA SCALE
प्रकार
Proprietorship · MSME
Udyam पंजीकरण
UDYAM-MH-23-0423848
स्थान
नाशिक, महाराष्ट्र, भारत
Meta Business
Verified ✓
संपर्क
support@dbascale.com

हमारे products

  • 💬boliqAI — WhatsApp पर आपके ग्राहकों से बात करने वाला AI सेल्स एजंट. पूछताछ का २४×७ जवाब, हर lead की नोंद, और तैयार ग्राहक मिलते ही आपको alert. खोलें →
  • 🏢SocietyAI — गृह-निर्माण society का पूरा management: सदस्य, वॉचमैन, हिसाब, शिकायतें और सूचनाएँ. खोलें →

हम कैसे काम करते हैं

१. भाषा पहले, बाद की जोड़ नहीं

हमारे products पहले मराठी में बनते हैं, फिर दूसरी भाषाओं में. इसीलिए वे अनुवाद जैसे नहीं लगते. (English और हिंदी दोनों चलते हैं.)

२. कीमत खुले में

दर website पर लिखा होता है. “कीमत के लिए संपर्क करें” हम नहीं कहते — उससे सिर्फ़ समय बर्बाद होता है.

३. Setup हम कर देते हैं

तकनीकी हिस्सा आप पर नहीं डालते. screen-share पर लगभग ५ मिनट में चालू कर देते हैं.

और एक ईमानदार बात

हम नए और छोटे हैं. बड़ी कंपनी जैसी सालों की ग्राहक-सूची हमारे पास नहीं है. उसका फ़ायदा यह है कि आपका फोन सीधे products बनाने वाले तक जाता है — support ticket की कतार में नहीं. दिक्कत आए तो जवाब उसी दिन मिलता है.

बात करनी है?

कौन-सा product आपके लिए ठीक है, यह तय करने में मदद चाहिए तो एक email काफ़ी है.

support@dbascale.com Products देखें